WWE Khali की टोल प्लाजा वालों से हुई लड़ाई और जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल।

The Great Khali: रेसलिंग  के क्षेत्र में भारत के मान को बढ़ाने और विश्व में अपनी बादशाहत कायम करने वाले मशहूर WWE रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ एक bar फिर से विवादों में घिर गए हैं। इन दिनों प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायर हो चुके इस खिलाड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में खली टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए दिख रहे हैं। और ‘द ग्रेट खली’ पर  टोल के एक कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप भी लगाया गया है। वीडियो पंजाब में फिल्लौर के पास लाडो टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो पर के जबाब में अब खली ने एक वीडियो जारी कर इस पर सफाई दी है।

Khali

बहस करने का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि सोमवार, 11 जुलाई से खली का यह वीडियो  सोशल मीडिया के अलग अलग साइट पर वायरल हो रहा है। वीडियो मे खली  कुछ लोगों के साथ बहस करते हुए दिख रहे हैं। जिस वीडियो के आधार पर, उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि इसी बहस के दौरान उन्होंने पंजाब में फिल्लौर के पास लाडो टोल प्लाजा के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा।  हालांकि वायरल वीडियो में वो थप्पड़ मारते हुए नहीं दिख रहे हैं। जिसके चलते उन पर लगा यह आरोप बेबुनियाद बताया जा रहा है। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए खली ने कहा कि टोल कर्मी उनके साथ गाड़ी में बैठ कर फोटो खिंचवाना चाहते थे , जिसे उन्होंने  मना कर दिया। जिसके बाद उनके इनकार को लेकर  टोल कर्मी ने उनके साथ बदतमीजी  करनी प्रारम्भ कर दिया। जिसमें उसने खली के नस्लभेद को लेकर टिप्पणी की और अपशब्द भी कहे। लेकिन उन्होंने कर्मी को थप्पड़ नहीं मारे है।  तो वहीं टोल कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने ‘द ग्रेट खली’ से  उनकी पहचान के लिए उनका  पहचान पत्र मांगा था। जो उनके पास नहीं थी और पहचान पत्र नहीं होने के  कारण उन्होने रियायत की गुजारिश की लेकिन टोल कर्मचारी के माना करने के बाद वो उससे बहस करने लगे और फिर उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। गौरतलब है कि वीडियो में ‘द ग्रेट खली’  यह कहते हुए  साफ़ साफ़ सुनाई दे रहे हैं कि उनके पास उनका पहचान पत्र नहीं है। हालांकि जब विवाद बढ़ गया तो टोल कर्मियों ने फोन कर पुलिस को बुलाया।

टोल कर्मियों ने किया दावा

थप्पड़ मारे जाने के आरोप को खली ने खारिज कर दिया। लेकिन टोल कर्मियों की तरफ से दावा किया जा रहा है कि खली ने एक कर्मी को थप्पड़ मारा है , जो  घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई । जिसकी जाँच चल रहीं हैं।  मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाया। जिसके बाद  खली अपनी कार से बाहर आए और बैरियर को हटा ,लाडो टोल प्लाजा से रवाना हो गए। हालांकि सोमवार से वायरल यह वीडियो कितना पुराना है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुयी है. wwe  छोड़ने के बाद खली वर्तमान में जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चला रहे हैं। और ट्रेनिंग दे रहे हैं।