भाभी जी घर पर है के फ़ेम मलखान और मशहूर अभिनेता दीपेश बहन का निधन।

भाभी जी घर पर है

मशहूर टीवी शो भाभी जी घर पर है के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह का अभिनय करने वाले और मशहूर अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया है। जिसके बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री  गमगीन हो गया है । टीवी इंडस्ट्री के लिए शनिवार का  दिन बेहद दुखभरा हो गया  जब यह खबर आई की पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह यानी अभिनेता दीपेश भान सिंह नहीं रहे । इस  शो में सभी को अपनी शानदार  कॉमेडी से हंसाने वाला यह किरदार अब  दुनिया को चुपके से अलविदा कह गया। निधन के इस खबर के बाद टीवी इंडस्ट्री समेत दीपेश भान के लाखों  चाहने वालों पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

क्रिकेट खेलते समय अचानक गिरने से दीपेश भान की मौत।

अभिनय के दुनियाँ में अपनी लोहा मनवाने वाले इस अभिनेता का अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। अपने अदाकारी में व्यस्त होने के बावजूद भी वो यंहा आना जाना नहीं भूलते थे। हाल ही में वो 5 महीने पहले अपने एक एलबम की लॉन्चिंग के लिए आखिरी  बार अलीगढ़ आए थे। जिसके बाद से अपने अंतिम पलों तक वो वहीं थे।अभिनेता मलखान शनिवार को अपने फॉर्म हाउस पर क्रिकेट खेल रहे थे। जहां वो क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत वहाँ से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। और  टीवी एक्टर दीपेश भान, जिन्होंने मलखान का किरदार आदकर  ‘भाभीजी घर पर हैं’ सीरियल को मशहूर करने में अपना अहम योगदान था और सीरियल में  चार चांद लगा दिए थे, उनके निधन से शो  अब अधुरा हो गया है।अभिनेता के आकस्मिक निधन से टीका और  मलखान की जोड़ी हमेशा के लिए अब जुदा हो गई। 

5 महीने पहले अलीगढ़ आए थे मलखान

दीपेश भान का अलीगढ़ से बहुत गहरा नाता  रहा है । और उनका यहाँ लगातार आना-जाना लगा रहता था। वो अलीगढ़ आने का बहाना भी ढूंढते रहते थे । और इसके साथ साथ वो कई बार अलग-अलग प्रयोजन से भी यंहा आए।और अपने चाहने वालों से खुलकर मिला भी  करते थे । पिछले दिनों  मलखान 5 महीने पहले  यानी की 26 फरवरी 2022 को अलिगढ़ के  आभा ग्रैंड होटल में आए थे। जहां उन्होंने अलीगढ़ के उभरते सिंगर आयुष सक्सेना की  खास एलबम नखरो रानी की लॉन्चिंग भी की थी। जो उनका आखिरी बार  अलीगढ़ में आना हुआ था । हालांकि खबर के बाद भी  यह अभी संशय बना हुआ था की उनकी निधन की खबर मे किसी प्रकार की कोई अफवाह तो नहीं ,लेकिन ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह यानी दीपेश भान केउनके  निधन के की पुष्टि शो के  असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत तथा  एक्टर वैभव माथुर ने भी की है और सोशल मीडिया पर  उन्होंने दीपेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि, वो  अब इस दुनिया में नहीं रहे, भगवान अपने श्री चरणों मे स्थान दें।